हम दो-हमारे दो के ताने दिए जाते थे और आज हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है-अमित शाह

भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में कार्यकर्ताअों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं का बलिदान भारतीय जनता पार्टी ने दिया है, मैं उन सभी बलिदानी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देता हूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा 11 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। आज भारत में सिर्फ भाजपा ही भाजपा दिखती है और और कुछ नहीं दिखता। हमारी पार्टी 10 सदस्यों से शुरू हुई और आज हमारे 11 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं, कभी हमको हम दो-हमारे दो के ताने दिए जाते थे और आज हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है।प्रधानमंत्री मोदी जी ने सबका साथ सबके विकास के सूत्र को साकार किया है।

आपको बता दें कि केंद्र के अलावा भाजपा 21 राज्यों में सत्ता पर काबिज है। इसलिए कार्यकर्ताओं में भी स्थापना दिवस के मौके पर खास उत्साह नजर आ रहा है। पीएम मोदी ने भी ट्वीट के जरिये सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया।

वहीं मुंबई में अमित शाह जिस रैली को संबोधित कर रहे हैं उसमें 3 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। 28 ट्रेनों और 5 हजार बसों से देश के कई हिस्सों से कार्यकर्ता मुंबई पहुंचे हैं। इस रैली से शाह 2019 में होने वाले चुनावों को साधने की कोशिश कर सकते हैं।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…