
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के साथ ही सऊदी अरब के शहजादे की फ्रांस की आधिकारिक यात्रा आज समाप्त हो गई। मतभेदों के बावजूद दोनों युवा नेता आपसी सहयोग मजबूत करना चाहते हैं।
सऊदी तख्त के वारिस शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने अपनी पहली फ्रांस यात्रा के दौरान पेरिस के लौवर म्यूजियम में मैक्रों के साथ रात्रिभोज किया।
मैक्रों शहजादे के साथ राजनीतिक संबंध को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। वह विश्व के सबसे बड़े तेल निर्यातक के साथ संबंध सुधारना चाहते हैं साथ ही सऊदी अरब के चिर- प्रतिद्वंद्वी ईरान के साथ भी संबंधों में संतुलन बनाना चाहते हैं। मैक्रों ने रात्रिभोज के अवसर की तस्वीर भी ट्वीट की है। उनके कार्यालय ने कहा, बातचीत मित्रवत रही जिसने दोनों व्यक्तियों के बीच एक निजी रिश्ता बनाने में मदद दी।