अब निर्देशन के क्षेत्र में काम करेगी अभिनेत्री रिमी सेन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन अब निर्देशन के क्षेत्र में भाग्य आजमाने जा रही हैं। हंगामा, बागबान, धूम, गरम मसाला, गोलमाल फन अनलिमिटेड और फिर हेरा फेरी जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी रिमी सेन ने अब निर्देशन के क्षेत्र में उतरने का फैसला किया है।

रिमी सेन ने कहा कि उन्होंने अभिनय को अलविदा कह दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार सिर्फ कॉमेडी फिल्मों में ही भूमिका मिल रही थी जिसके चलते वह उससे बोर हो गई थी और वह कुछ नया करने का प्रयास कर रही थी।

उन्होंने अभिनय को टाटा बाय-बाय कर दिया है और अब फिल्मों में या अन्य कहीं और अभिनय करती नजर नहीं आएंगी। रिमी सेन ने बताया कि भले ही उन्होंने अभिनय छोड़ दिया हो लेकिन वह फिल्म निर्माण से जुड़ी रहेंगी और जल्द ही वह फिल्म प्रोडक्शन और निर्देशन पर ध्यान देंगी।

  • Related Posts

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…