डीविलियर्स ने शेयर किए वायरल के अनुभव, बोले- आंखें तक नहीं खुलती थी

जालन्धर : आईपीएल से बाहर होने के कागार पर खड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए राहत की खबर हैकि उनके सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक एबी डीविलियर्स टीम में वापसी कर रहे हैं। वायरल के कारण पिछले कुछ मुकाबलों में खेल नहीं पाए डीविलियर्स ने बताया कि खाली समय दौराान उन्होंने क्या-क्या किया।

डीविलियर्स ने बताया कि हमारी टीम आठ में से तीन मैच ही जीत पाई है। ऐसे में हमें टॉप-4 में आने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में डीविलियर्स ने कहा- पिछले चार दिनों में वह अपने जिंदगी के सबसे बुरे दौरों में से निकले। मैं जब भी अस्पताल इलाज के लिए जाता था तो कठिनाई से ही अपना कमरा छोड़ पाता था।

डीविलियर्स ने बताया कि वायरल दौरान नींद नहीं आती थी, सिरदर्द और भी बढ़ता जा रहा था। ऊपर से चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले दो महत्वपूर्ण मैचों में न खेल पाने के कारण काफी टैंशन हो गई। हालांकि मैंने टीवी पर दोनों मैच देखे लेकिन उस दौरान भी मेरी यह हालत थी कि मैच एक-एक आंख को बार-बार खोलकर देख रहा था। वायरल के कारण आंखें पूरी तरह खुल नहीं पा रही थीं। लेकिन अब राहत की खबर है- मैं अच्छी नींद ले पा रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि अगले मैच के लिए अपनी टीम के लिए उपलब्ध रह सकूं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…