‘WANTED 2’ में सलमान की जगह ये हीरो करेगा एक्शन

साल 2009 में आई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘वॉन्टेड’ को दर्शकों को काफी पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई भी की थी. उसी के बाद सलमान खान के फैंस चाहते हैं कि ‘वॉन्टेड’ का सीक्वल बनाया जाए जिसके लिए सभी इंतज़ार कर रहे हैं. इसी पर कुछ समय से खबरें आ रही हैं जिनमें कि इसका सीक्वल भी जल्दी ही आने वाला है. लेकिन सीक्वल में एक ट्विस्ट भी है जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. ये बात तो तय है कि ‘वॉन्टेड’ का सीक्वल जरूर आएगा. अब आपको बता देते हैं इसमें ट्विस्ट क्या है.

2009 में ये फिल्म बोनी कपूर द्वारा निर्मित और प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित थी जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में थे. अगली फिल्म में सलमान के फैंस उन्हें ही देखना चाहते हैं लेकिन निर्देशक और निर्माता इसमें सलमान की जगह टाइगर श्रॉफ को लेना चाहते हैं. इसकी जानकारी सलमान ने ‘रेस 3’ इंटरव्यू के दौरान दे दी थी कि वे ‘वांटेड 2’ नहीं कर रहे हैं. इस बात को साफ तौर पर नहीं कहा गया है लेकिन निर्माता टाइगर को ही अप्रोच करना चाहते हैं.

इस पर बोनी कपूर ने कहा है कि ‘वांटेड 2’ के लिए उनके पास बेहतरीन कहानी है, जिसे पर्दे पर दिखाना दिलचस्प होगा. वहीं टाइगर की इमेज भी एक्शन हीरो की बन चुकी है जिसके चलते वो टाइगर को इस फिल्म में लेना चाहेंगे. आखिरी बार टाइगर को ‘बागी 2’ में जोरदार एक्शन करते देखा गया है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विव

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय 365 नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद मुख्यमंत्री साय…