मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच जुलाई को विदिशा आएंगे

विदिशा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच जुलाई को विदिशा आएंगे। यहां मुख्यमंत्री जिले के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि का वितरण करेंगे। जिले के एक लाख 11 हजार 353 किसानों को खरीफ फसल 2017 की प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि 336 करोड़ 18 लाख 45 हजार 792 रूपए किसानों के बैंक खातो में जमा कराने की कार्यवाही जारी है।

मुख्यमंत्री के प्रवास को ध्यानगत रखते हुए जिला स्तरीय प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि वितरण कार्यक्रम के मद्देनजर की जाने वाली व्यवस्थाओं व सभास्थल का जायजा शनिवार की प्रात: नवीन कृषि उपज मंडी प्रागंण मिर्जापुर का नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टण्डन, विधायक कल्याण सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दंागी, कॉ-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्यामसुन्दर शर्मा और सीसीबी के उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सोनी के अलावा कलेक्टर केव्ही सिंह, पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर, वन संरक्षक एससी गुप्ता के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा स्थल का संयुक्त रूप से मुआयना किया गया।

आयोजन के मद्देनजर की जाने वाली व्यवस्थाओं के परिेपेक्ष्य में आवश्यक दिशा निर्देश कलेक्टर केव्ही सिंह के द्वारा विभागों के अधिकारियों को दिए गए है। आयोजन स्थल पर सभामंच, बेरिकेट्स, बैठक व्यवस्था, पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श कर स्थलों का चिन्हांकन किया गया है।

  • Related Posts

    माशिमं की ओर से 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए मूल्यांकन कार्य हुए प्रारंभ

    भोपाल माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की ओर से 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए मूल्यांकन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस बार मूल्यांकनकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया गया…

    संस्कृत विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला& दस्तावेजों से हटेगा ‘इंडिया’ शब्द , अब हर जगह लिखा होगा ‘भारत’

    उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद में बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के ऑफिशियल…