कांग्रेस बोली- सीएम को घोषणाएं करने से रोकें, भाजपा ने दिया ऐसा जवाब

भोपाल । मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के मौके पर मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा का मुद्दा उठाया। कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने कहा कि शासकीय खर्च पर यात्रा हो रही है। इसमें प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल भाजपा के लिए हो रहा है। इसे रोका जाए और लगातार घोषणाएं की जा रही हैं।

वहीं, भाजपा के शांतिलाल लोढ़ा ने इसे नकारते हुए कहा कि जनता का पैसा जनता पर खर्च किया जा रहा है। इसका सरकार को अधिकार है। यात्रा क्यों रोकी जाए और इस पर खर्च सरकार नहीं, भाजपा कर रही है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने यहां मतदाता सूची और चुनाव की अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वीवीपैट का प्रदर्शन भी किया गया। यहां कैलाश मिश्रा से वोट डालने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था पर हमारा बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।

  • Related Posts

    जिला स्तरीय महिला सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता अभियान अंतर्गत भरोसा का आयोजित किया कार्य

    टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा टीकमगढ़ जिले में जिला मुख्यालय सहित सभी थाना/चौकी क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को जन्म के पहले से (गर्भ से) बुढ़ापे तक सुनिश्चित…

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले माइक्रोसॉफ्ट के को&फाउंडर बिल गेट्स

    भोपाल/ नई दिल्ली  केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister Shivraj Singh Chauhan) ने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर तथा गेट्स फाउंडेशन के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates)…