मुख्यमंत्री ने कहा दिग्विजय सिंह ने किया ये सबसे बड़ा पाप, प्रदेश के शिक्षकों के लिए दे गए बड़ी सौगात

कटनी। जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विजयराघवगढ़ विधानसभा पहुंचे। यहां पर अपार जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों के हाथ में बंदूक दूंगा जिससे उनकी अस्मत से खेलने की कोशिश करने वालों का सीना छलनी कर देंगी। जो भी नरपिशाच पैदा होंगे उन्हें फांसी पर लटका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में कानून बना दिया गया है कि यदि कोई मासूम बिटिया के साथ कोई दुराचार करेगा तो वह सीधे फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा। उसको सजा ए मौत होगी। ऐसे नर पिशाचों को धरती पर नहीं रहने देंगे। तीन लोगों को मध्यप्रदेश में फांसी की सजा सुना दी गई है।

बेटियों की जिंदगी में नहीं रहने दूंगा कांटे
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी प्रदेश की व कटनी जिले की बेटियों ने फूलों से स्वागत किया है मैं उनकी जिंदगी में कांटे नहीं रहने दूंगा। इस दौरान कलेक्टर केवीएस चौधरी की महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं पर तारीफ की।

कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। कांग्रेस के राज में ऐसी सरकार कभी नहीं बनी थी कांग्रेस के राज में सड़कों का पता नहीं था। गांव में बिजली भी नहीं मिलते थी। सड़क की जगह गड्ढे थे। बिजली की जगह अंधेरा था। सिंचाई की व्यवस्था नहीं थी। बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं थी। दिग्विजय सिंह तुमने बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर दिया है। तुमने गुरुजी बना दिए, संविदा शिक्षक बना दिए। 500 वेतन दिया। 500 में वह क्या करेगा। जिसका भविष्य सुरक्षित नहीं है वह क्या बच्चों का भविष्य बनाएगा। दिगविजयसिंह तुमने सबसे बड़ा पाप किया था बच्चों का भविष्य बर्बाद करने का काम किया। शिक्षकों के केडर बना दिए। गुरुजी बना दिए। शिक्षाकर्मी बना दिए। मैंने फिर केडर को बहाल किया है। कोई गुरुजी नहीं, कोई शिक्षाकर्मी नहीं, सब शिक्षक होंगे। सम्मानजनक वेतन दूंगा। बच्चों को भविष्य बनाने का प्रयास करूंगा। कांग्रेस ने तबाह कर दिया है। तुम सड़क नहीं बना सकते थे तुम बिजली नहीं ला सकते थे।

में कभी किसी को गाली नहीं देता, लेकिन मन मे दर्द है
उन्होंने कहा कि मैं कभी किसी को गाली नहीं देता लेकिन मुझे दुख होता है जब मेरा प्रदेश बर्बाद होता है। कांग्रेस 10 साल का मांग रही है मैं 50 साल का हिसाब मांग रहा हूं कि कांग्रेस ने देश को बर्बाद किया। अब मैं प्रदेश को आबाद करने की कोशिश कर रहा हूँ। सड़कें बनाई हैं, बिजली दी है, सड़कों की व्यवस्था की व्यवस्था की है। 80 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की योजना लागू की जाएगी। कोई भूखा नहीं रहेगा। यदि सिंचाई की व्यवस्था हो जाए तो मेरा किसान चमत्कार कर सकता है। उन्होंने कहा कि तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा। मेरा देश विकास कर रहा है प्रदेश को विकास हो रहा है। प्रदेश विकसित बनाया है अब मध्यप्रदेश समृद्ध मध्य प्रदेश बनाऊंगा। समृद्ध मध्यप्रदेश का मतलब आम जनता की जिंदगी में कोई कमी नहीं रहने दूंगा। मेरे प्रिय बहनों और भाइयों तुम्हारी जिंदगी में अँधेरा नहीं रहने दूंगा।

कोई गरीब नहीं रहेगा
सीएम ने कहा कि किसी भी चीज की कमी नहीं रहने दूंगा। मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना सभी प्रकार के गरीब शामिल होंगे गरीबों से कोई भेदभाव नहीं होगा चाहे अनुसूचित जनजाति का हो या जाति का हो या ब्राम्हण क्षत्रिय हो पिछड़े वर्ग गरीब है सब गरीबों का भला होना चाहिए। मजदूरी करने वाले, पत्थर तोडऩे वाले, घड़े बनाने वाले, धान का रोपा लगाने वाले खेत जोतने वाले चाय के ठेले वालों रिक्शा चलाने वालों को संबल योजना बनाई गई है। उसके सभी की समस्या का समाधान होगा। पूरी दुनिया सुन ले ऐसी योजना कहीं पर नहीं है। कोई गरीब मध्य प्रदेश पर नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि गरीब बहनों और भाइयों सभी के पास पट्टा दिलवाकर जमीन का हक दिलवाऊंगा। सभी को जमीन का मालिक बना दूंगा। 4 साल में किसी को झोपड़ी में नहीं रहने दूंगा। रहने के लिए मकान दूंगा। हर गरीब का पक्का मकान बना दिया जाएगा जिनके बच्चे होते हैं उनकी आंखों में सपने होते हैं उन्हें भी जीने का हक है। बड़े बंगले नहीं बना सकता लेकिन छोटा पक्का मकान साल-दर-साल गरीबों को आवास मुहैया कराए जाएंगे। 60 परसेंट केंद्र 40 परसेंट राज्य का मिलाकर पक्का मकान दिया जा रहा है। जो छूट जाएंगे उन्हें मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना के तहत आवास की सुविधा दी जाएगी। यह भारतीय जनता पार्टी सरकार की योजना है आपके बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने दूंगा। किसी भी समाज के बच्चे को स्कूल से लेकर कॉलेज तक की थी मामा शिवराज सिंह चुकाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की चिंता जिम्मेदारी मामा की है हर हाल में उसे पूरा किया जाएगा। बिजली के बिल बात करते हैं और संबल योजना के तहत 200 रुपये में बिजली दी जाएगी।

  • Related Posts

    कोर्ट में टिक नहीं पाएगा कर्नाटक का मुस्लिम ठेकेदार कोटा: CM मोहन यादव

    भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में ठेकेदारों के लिए धर्म आधारित आरक्षण की व्यवस्था को अनुचित और निंदनीय करार दिया…

    रतलाम में 40 क्विंटल लहसुन चोरी, ट्रैक्टर – ट्रॉली लेकर आए थे चोर

    रतलाम  मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आने वाले नामली में लहसुन चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर खेत में रखे 40 क्विंटल लहसुन चोरी करके ले गए…