विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए सीएम शिवराज का विजन 2023

भोपाल : मिशन 2019 का लक्ष्य बीजेपी के सामने है। इसी नजरिए से शिवराज सरकार विजन 2023 के लिए प्लान तैयार कर रही है। भोपाल में एक बैठक का आयोजन कर समृद्ध मध्यप्रदेश को लेकर विजन तैयार किया गया। यह विजन 2023 तक के लिए तैयार किया गया।

दरअसल 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद 2019 का लोकसभा चुनाव भी जीतने का टारगेट सीएम शिवराज के सामने है। इसलिए जनता से फीडबैक लेने के लिए मंत्रियों और अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि वो इस प्लान को साकार कर सकें। इसी के मद्देनजर एक बैठक मंत्रालय में भी हो चुकी है। इसमें मंत्री जयंत मलैया समेत तमाम बड़े अफसर भी मौजूद थे। ये कहना गलत नहीं होगा कि सिर्फ पार्टी के दृष्टि पत्र पर सीएम शिवराज निर्भर नहीं रहना चाहते। उनका प्लान-बी भी धीरे धीरे आगे बढ़ता जा रहा है।

प्रदेश बीजेपी पहले से ही दृष्टि पत्र पर काम कर रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए मुद्दे भी इसी दृष्टि पत्र के माध्यम से तय किए जाएंगे। इसमें पार्टी के साथ-साथ अब सरकार की भी अहम भूमिका होगी।

हालांकि नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कटाक्ष किया है कि प्रदेश समृद्ध हो रहा है या विकसित हो रहा है, ये सवाल जवाब नवंबर के बाद होने चाहिए। मुख्यमंत्री को तय कर लेना चाहिए कि वो नवंबर के बाद कहां रहेंगे, अपने गांव में या फिर 74 बंगले स्थित सरकारी आवास में।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…