बाढ़ पीड़ित केरल की मदद के लिए CM शिवराज ने जनता से लगाई गुहार

भोपाल : केरल में बाढ़ ने इन दिनों भारी तबाही मचाई है। भारत के कई राज्यों समेत कई देशों ने केरल की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। राज्य के सीएम शिवराज सिंह ने भी 10 करोड़ रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने जनता से भी बाढ़ पीड़ित केरल के लिए राहत राशि दान करने की गुहार लगाई है।

सीएम शिवराज ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने एक बैंक अकाउंट की डिटेल शेयर करते हुए लिखा है ‘केरल में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आप मुख्यमंत्री सहायता कोष के तहत केरल सहायता के बैंक अकाउंट में उदारतापूर्वक अपनी सहायता राशि दे सकते हैं’।

गौरतलब है कि केरल में रविवार को बारिश थमने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली, मगर इससे पहले बाढ़ से मची त्रासदी ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया और सैकड़ों की जानें ले लीं। प्रदेश में बाढ़ की तबाही के कारण 7,24,649 लोग राहत शिविरों में हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए 5,645 राहत शिविर बनाए गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में में 370 लोग मारे गए हैं।

  • Related Posts

    ‘छात्रों की गूंज’ के बाद अब ‘बालाघाट’ में सियासी संग्राम

      ‘छात्रों की गूंज’ के बाद अब ‘बालाघाट’ में सियासी संग्राम —राहुल गांधी का 13 दिन में दूसरा दौरा..1 अक्टूबर मप्र आएंगे..सियासत तेज मध्यप्रदेश की सियासत में राहुल गांधी का…

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…