सीएम शिवराज सिंह ने किसानों को दी सौगात, करोड़ों के पाइपलाइन प्रोजेक्ट का किया भूमिपूजन

उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन जिले की तहसील तराना पहुंचे. जहां उन्होंने किसानों को पाइपलाइन प्रोजेक्ट की सौगात देते हुए उसका भूमिपूजन किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वहां आम सभा को भी संबोधित किया.

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन जिले की तहसील तराना पहुंचे. जहां उन्होंने 1856.70 करोड़ रुपए के पाइपलाइन प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया. इस प्रोजेक्ट से घटिया, तराना और शाजापुर के 80 से अधिक गांव के किसान लाभान्वित होंगे. वहीं इससे इन्हें सिंचाई और पेयजल के लिए नर्मदा नदी का जल मिलेगा. इस योजना के 3 साल 6 महीने में पूरे होने की की संभावना है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि इस परियोजना से इंदौर ही नहीं उज्जैन में भी सिंचाई और पेयजल की आपूर्ति होगी. उन्होंने कहा कि समृद्ध एमपी के तहत गरीबी को जड़ से हटाकर प्रदेश को विकसित करना है.

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…