महिला कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगी ‘रसोई पर चर्चा’, जानिए ये चुनावी योजना

भोपाल : विधान सभा चुनाव में बीजेपी मध्यप्रदेश की आधी आबादी पर फोकस कर रही है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष के बहाने अब महिलाओं से रसोई पर चर्चा करने का प्लान है। प्लान ये है कि बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य अब प्रदेश में घर-घर जाकर महिलाओं से चर्चा करेंगी। इसे नाम दिया गया है रसोई पे चर्चा।

रसोई के बहाने महिलाओं से उनकी, उनके घर-परिवार की परेशानियों, समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। महिला मोर्चा की सदस्य इन महिलाओं को सरकार की नीतियों और संगठन के प्लान के बारे में भी बताएंगी। बीजेपी के इस अभियान में पार्टी के केंद्रीय नेता भी महिला मतदाताओं की रसोई में दस्तक देंगे।पार्टी ने कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम भी रखा है। कमल शक्ति में पार्टी की शीर्ष महिला ब्रिगेड संवाद करेगी।

ये है प्लान
स्मृति ईरानी – इंदौर में, सरोज पांडेय-उज्जैन और मीनाक्षी लेखी- जबलपुर में रसोई पे चर्चा करेंगी.इनका साथ कांग्रेस का पाला छोड़कर बीजेपी में आयीं उत्तरप्रदेश की महिला नेता रीता बहुगुणा रीवा में महिलाओं से संवाद करेंगी। बीजेपी महिला मतदाताओं पर अपना ध्यान इसलिए केंद्रित कर रही है क्योंकि मध्य प्रदेश में लगभग आधी आबादी महिला मतदाताओं की है।सूबे में 5 करोड़ से ज़्यादा मतदाता हैं,उनमें से आधी से ज़्यादा संख्या महिला मतदाताओं की है।प्रदेश में कुल 2 करोड़ 40 लाख 77 हजार महिला मतदाता हैं।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…