राहुल यह भी नहीं जानते कि प्याज जमीन में होती है या जमीन के ऊपर: शिवराज

भोपाल: CM शिवराज सिंह चौहान ने एकबार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मजाक उड़़ाते हुए कहा कि राहुल बाबा को यह भी नहीं पता है कि प्याज जमीन के ऊपर उगती है या नीचे। पनामा पेपर्स मामले में राहुल द्वारा शिवराज के बेटे का नाम लिए जाने के मामले में भी शिवराज ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। एमपी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा, ‘राहुल बाबा तो यह भी नहीं जानते हैं कि प्याज मिट्टी के अंदर उगती है या उसके ऊपर। वह कन्फ्यूज हैं। वह कहते हैं कि मेरे बेटे का नाम पनामा पेपर्स में था। हम तो किसान हैं, हमें यह भी नहीं पता कि पनामा है क्या। क्या कनफ्यूज लोग सरकार चला सकते हैं?’

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पनामा पेपर्स में शिवराज और उनके बेटे कार्तिकेय का भी नाम है। हालांकि, राहुल ने इसपर बाद में माफी भी मांगी थी। राहुल गांधी ने बाद में कहा था, ‘बीजेपी में इतना भ्रष्टाचार है कि मैं कन्फ्यूज हो गया था। मध्य प्रदेश के सीएम ने पनामा नहीं किया, उन्होंने तो ई-टेंडरिंग और व्यापम घोटाला किया है।’

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…