जेटली और शिवराज जारी करेंगे समृद्ध मप्र के लिए भाजपा का घोषणा पत्र

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी समृद्ध मप्र के लिए शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इस बार भाजपा प्रदेश की महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र लेकर आ रही है। इसमें आधी आबादी के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।

महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र के अलावा भाजपा ने कांग्रेस के कर्ज माफी के वचन का तोड़ निकाला है। भाजपा किसानों के लिए फसल पर प्रति क्विंटल बोनस की जगह अब प्रति एकड़ के हिसाब से बोनस देने की घोषणा कर सकती है।

इसके साथ ही किसानों की उपज के निर्यात के लिए पोर्ट बनाने की घोषणा भी कर सकती है। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित वरिष्ठ भाजपा नेता घोषणा पत्र जारी करेंगे।

इसके अलावा घोषणा पत्र में भाजपा जीएसटी लागू होने के बाद मप्र को लॉजिस्टिक हब बनाने और शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी संस्थानों को ज्यादा मौके देने का वादा भी कर सकती है। भाजपा ने घोषणा पत्र को समृद्ध मप्र के लिए दृष्टि पत्र का नाम दिया है।

इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया से जुड़े कई नए आइडिया भी शामिल होंगे। इसके अलावा युवाओं के लिए बड़ी घोषणा होने की भी संभावना है। गौरतलब है कि मप्र में डेढ़ करोड़ से ज्यादा 18 से 29 साल के युवा वोटर हैं। उन्हें लुभाने के लिए भाजपा घोषणा करेगी।

  • Related Posts

    सीएम डॉ मोहन ने किया ये बड़ा ऐलान, एमपी में होगी 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती

    उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में पुलिस लाईन में आयोजित पुलिस के होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि बाबा महाकाल की…

    इंदौर&भोपाल की तर्ज पर खरगोन प्रशासन भी शहर में पार्किंग के नए नियम लागू करने जा रहा

    खरगोन  मध्य प्रदेश के खरगोन वासियों को जल्द ही शहर की सड़कों के किनारों पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों से निजात मिलने वाली है। दरअसल, शहर में जल्द ही अव्यवस्थित खड़े…