चीन, रूस के हमलों से निपटने के लिए जापान में रडार लगाने की अमेरिका बना रहा योजना

अमेरिका, एशिया में चीन, रूस और उत्तरी कोरिया से आने वाले किसी भी आईसीबीएम (इंटर-बैलिस्टिक कॉन्टिनेंटल मिसाइल) के बारे में समय पूर्व चेतावनी पाने के लिए जापान में एक रडार लगाने की योजना बना रहा है.

योमिरी शिंबन ने सूत्रों के हवाले से कहा, ‘अमेरिकी सरकार जापान में एक नए तरह का होमलैंड डिफेंस रडार (एचडीआर) लगाने की योजना बना रही है जो कि अमेरिका की ओर आने वाले किसी भी मिसाइल के बारे में चेतावनी देगी.’

सूत्रों ने बताया कि अमेरिका ऐसे रडार लगाने की भी योजना बना रहा है जो कि सैटेलाइट पर हमले करने वाले दूसरे सैटेलाइट्स के बारे में भी बताएगा और स्पेस में फंसे मलबे के बारे में भी जानकारी देगा. वॉशिंगटन की 2025 के अंत तक जापान में इस रडार को लगाने की योजना है. ये रडार जापान और हवाई से ऑपरेट किए जाएंगे. अमेरिका की 2023 तक हवाई द्वीप पर भी इसी तरह का रडार लगाने की योजना है.

मौजूदा समय में अमेरिका के पास जमीन आधारित मिडकोर्स डिफेंस सिस्टम है. ये सिस्टम अलास्का और कैलीफोर्निया में लगाया गया है. अमेरिका ने पहले से भी टीपीवाई-2 रडार जापान के आओमोरी व क्योटो प्रिफेक्चर में लगा रखे हैं. पर ये केवल कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को ही ट्रैक कर सकते हैं. बता दें कि चीन, रूस और अमेरिका के पास आईसीबीएम है और उत्तर कोरिया लगातार इसका टेस्ट कर रहा है.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…