Ind vs NZ: न्यूज़ीलैंड ने कर दी भारत की ऐसी दुर्गति, दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा था ऐसा

नई दिल्ली । भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत की ऐसी दुर्गति की जो इससे पहले कभी नहीं हुई थी। इस मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और भारतीय टीम 30.5 ओवर में मात्र 92 रन पर सिमट गई। इसके बाद न्यूज़ीलैंड ने 93 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर 14.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच को 14.4 ओवर में जीतकर न्यूज़ीलैंड ने भारत को सबसे बड़ा दर्द दिया।

न्यूज़ीलैंड ने दिया सबसे बड़ा दर्द

न्यूज़ीलैंड ने इस मैच में 14.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। न्यूज़ीलैंड ने 212 गेंदें शेष रहते ही ये मैच जीता।गेंदें शेष रहने के हिसाब से भारत के खिलाफ ये किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था। जब 2010 में श्रीलंका ने भारत को दांबुला में 209 गेंदें शेष रहते हराया था।

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड- 212 गेंदें शेष, हैमिल्टन, 2019*

भारत बनाम श्रीलंका- 209 गेंदें शेष, दांबुला, 2010

भारत बनाम श्रीलंका- 181 गेंदें शेष, हंबनटोटा, 2012

भारत बनाम श्रीलंका-176 गेंदें शेष, धर्मशाला, 2017

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया-174 गेंदें शेष, सिडनी, 1981

हैमिल्टन में भारत का रिकॉर्ड हुआ और खराब

इस हार के साथ ही हैमिल्टन के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड और भी खराब हो गया। इस मैदान पर भारत का ये दसवां वनडे मैच रहा और टीम इंडिया की यहां पर ये सातवीं हार रही। इससे पहले टीम इंडिया ने इस मैदान पर नौ वनडे मैच खेले थे। इनमें से तीन में उसे जीत मिली है, जबकि छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसी रही न्यूज़ीलैंड की पारी

न्यूज़ीलैंड की टीम 93 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। कीवी टीम को 13 रन के स्कोर पर मार्टिन गुप्टिल (14) का विकेट गंवा दिया। गुप्टिल को भुवनेश्वर कुमार हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद भुवी ने एक बार फिर भारत को सफलता दिलाई जब उन्होंने कीवी कप्तान केन विलियमसन (11) रन बनाकर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद हेनरी निकोल्स और रॉस टेलर ने न्यूज़ीलैंड को बेहतरीन साझेदारी कर जीत दिला दी। निकोल्स 30 और रॉस टेलर 37 रन बनाकर नाबाद रहे।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…