IPL से पहले युवराज सिंह ने दिखाया दम, जडा़ धौनी का ‘हेलिकॉप्टर शॉट’

क्रिकेटर युवराज सिंह आईपीएल 2019 के लिए खुद को तैयार करने में लगे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2019) 23 मार्च से शुरू हो रहा है। मुंबई इंडियंस द्वारा एक करोड़ रुपए में खरीदे गए बाएं हाथ के इस क्रिकेटर को विश्वास है कि वह एक बार फिर अपनी काबलियत को साबित करेंगे। युवराज पिछले कुछ आईपीएल सीजन से नियमित बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। तैयारियों के दौरान युवराज को नेट पर अभ्यास करते देखा गया।

दिलचस्प बात है कि वह महेंद्र सिंह धौनी के हेलिकॉप्टर शॉट का अभ्यास करते दिखाई दिए। अपने खास अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे युवराज ने ऑफ स्पिनर की एक फ्लाइटेड गेंद को मिड विकेट के ऊपर से मारा। उनका फॉलो थ्रू धौनी के हेलिकॉप्टर शॉट के दौरान फालो थ्रू जैसा ही था।

यह पहला मौका नहीं था, जब कोई क्रिकेटर धौनी के शॉट की कापी कर रहा था। राशिद खान, मोहम्मद शहजाद भी कई मैचों में इस शॉट का अभ्यास कर चुके हैं। युवराज सिंह आपीएल नीलामी के पहले चरण में अनसोल्ड रहने के बाद मुंबई इंडियंस द्वारा बेहद कम कीमत पर खरीदे गये और वह इस मौके को गंवाना नहीं चाहते। मुंबई इंडियंस चौथा आईपीएल खिताब जीतने के लिए बेकरार होगी, क्योंकि 2018 का उनकी सीजन खराब रहा था।

बता दें कि मुंबई इंडियंस पहले चरण में अधिकांश मैच हारने के बाद पांचवें नंबर पर रही थी। हालांकि तीन बार टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने दूसरे चरण में शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई। लेकिन मुंबई इंडियंस का मध्यक्रम एक बार फिर असफल साबित हुआ। युवराज को खरीदने का मकसद शायद मध्यक्रम को मजबूत करना ही होगा। आईपीएल में मुंबई इंडियंस को अपना पहला मैच दूसरे दिन दिल्ली कैपिटल्स के साथ 24 मार्च को खेलना है। जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच 23मार्च को खेला जाएगा।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    IND vs PAK Champions Trophy 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कहा कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के तीन ग्रुप-स्टेज मैचों और दुबई, यूएई में होने वाले पहले सेमीफाइनल…