Loksabha election 2019: कांग्रेस की 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, सुष्मिता देव और पीएल पुनिया के बेटे को टिकट

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए विभिन्न प्रदेशों के 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इसमें तेलंगाना से आठ, असम से पांच, मेघालय से दो और उत्तर प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड से एक-एक उम्मीदवार का नाम शामिल है। मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा को तूरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटी बाराबंकी (सुरक्षित) सीट से यहां से पूर्व सांसद रहे पीएल पूनिया के बेटे तनुज को प्रत्याशी बनाया गया है।

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की प्रमुख सुष्मिता देव को असम के सिलचर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के पुत्र गौरव गोगोई को कालियाबोर सीट से उतारा गया है। दोनों अपनी-अपनी सीट से वर्तमान में सांसद हैं। असम के करीमगंज (सुरक्षित) से स्वरूप दास को जबकि राज्य की जोरहट सीट से सुशांत बोरगोहेन को टिकट दिया गया है।

केएल चिश्ती को नगालैंड और भरत बसनेट को सिक्किम से प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विंसेट एच पाला को शिलांग से प्रत्याशी बनाया गया है जबकि पवन सिंह घटोवार असम के डिब्रूगढ़ से ताल ठोकेंगे। तेलंगाना की बात करें तो रमेश राठौड़ (दिलाबाद), ए चंद्रशेखर (पेडापल्ली), पोन्नम प्रभाकर (करीमनगर), के मदन मोहन राव (जहीराबाद), गली अनिल कुमार (मेडक), ए रेवंथ रेड्डी (मलकाजगिरी), कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी (चेवेला) जबकि पोरिका बलराम नायक महमूदाबाद से प्रत्याशी बनाया गया है।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…