सैम पित्रोदा के बयान पर पीएम मोदी बोले, पाक नेशनल डे मनाने की शुरुआत हुई

PM Narendra Modi Reply on Sam Pitroda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर कहा है कि कांग्रेस में आतंकियों को जवाब देने की हिम्मत नहीं। उन्होंने कहा है कि पित्रोदा ने कांग्रेस की नाकामी स्वीकार की है। रामगोपाल के बयान पर पीएम मोदी ने कहा है कि उन्होंने देश की सेना का अपमान किया है।

पीएम मोदी ने कहा है कि कांग्रेस के शाही वंश के वफादार दरबारी स्वीकार करते हैं कि राष्ट्र पहले से ही जानता था। कांग्रेस आतंकवाद का जवाब देने के लिए तैयार नहीं थी। यह एक न्यू इंडिया है। हम आतंकवादियों को उस भाषा में जवाब देंगे जो वे समझते हैं और ब्याज के साथ!

रामगोपाल यादव ने गुरुवार को कहा था कि पेरामिलिट्री फोर्स दुख है सरकार से, जवान मर दिए गए वोट के लिए। चेकिंग नहीं थी जम्मू-कश्मीर के बीच में। जवान को साधारण बस में भेज दिया ये साजिश थ, अभी नहीं कहना चाहता, जब सरकार बदलेगी, इसकी जांच होगी तब बड़े-बड़े लोग फंसेंगे। इस पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि विपक्ष आतंकवाद का समर्थन करने और सशस्त्रबलों से सवाल करने का आदी हो गया है। उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव जी का बयान उन सबकी बेइज्जती है जिन्होंने कश्मीर को बचाने के लिए अपनी जान दे दी। यह हमारे शहीदों के परिवारों का अपमान है।

पीएम मोदी ने कहा कि विरोधी दल बार-बार सेना की बेइज्जती करते हैं। मैं अपने देशवासियों से अपील करता हूं कि आप इन लोगों से उनके बयान पर सवाल पूछें। उन्हें बता दें कि 130 करोड़ लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे। पूरा भारत हमारी सेना के साथ है। जनता माफ नहीं करेगी।

आपको बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्‍यू में सैम पित्रोदा ने कहा कि मैं एयर स्‍ट्राइक में 300 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की बात मानता हूं, लेकिन मैं बस इतना चाहता हूं कि आप मुझे इससे जुड़े और तथ्‍य दें। उन्‍होंने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया खैबर पख्‍तूनख्‍वा में हुए हमले की कोई दूसरी तस्‍वीर दिखा रहा है, ऐसे में भारत की जनता को सच जानने का अधिकार है। उन्‍होंने कहा कि मैने न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स और दूसरे अखबारों की रिपोर्ट पढ़ी है, उसमें कहा गया है कि हमले में कोई भी नहीं मारा गया। ऐसे में मैं इस बारे में और तथ्‍य जानना चाहता हूं। पित्रोदा ने कहा कि एक नागरिक के रूप में सच जानना मेरा कर्तव्‍य है, और यदि मैं यह सवाल उठाता हूं तो इसका मतलब नहीं है कि मैं राष्‍ट्र विरोधी हूं।

  • Related Posts

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…

    लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- रिश्ता खत्म करना धोखा या फ्रॉड नहीं

    आपसी सहमति से बने संबंध टूटने पर अपने आप रेप का मामला नहीं बनता, शादी का झूठा वादा शुरू से होने पर स्थिति अलग सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप और…