भाजपा विधायक ने पुलिस को हड़काया, कहा- तुम लोग कैसे हिंदू हो; परंपराएं नहीं जानते हो?

विदिशा. व्यापमं घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई और विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमाकांत शर्मा का पुलिस को हड़काते हुए वीडिया सामने आया है। इसमें उमाकांत पुलिस कर्मियों से कह रहे हैं कि तुम लोग कैसे हिंदू हो, जो परंपराएं क्या होती हैं- ये नहीं जानते।

दरसअल, ये यह वाकया बुधवार रात सिरोंज में होली दहन से पहले हुआ। सिरोंज में होली में आग लगाने का चलन बंदूक से है। बंदूक चलाकर होली दहन की जाती है। हर बार की तरह इस बार भी परम्परा निभाई जा रही थी। मौके पर पुलिस ने विधायक को आचार संहिता का हवाला दिया। पुलिस कर्मियों का आचार संहिता का हवाला देते ही विधायक का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद एसआई को परंपरा का हवाला देकर खूब फटकार लगाई और खरी-खोटी सुनाई। इस बीच विधायक के सर्मथक पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते रहे।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…