शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर

मंगलवार की ही तरह बुधवार को भी बाजार में तेजी जारी है। बुधवार के कारोबार में सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर सेंसेक्स 183 अंकों की तेजी के साथ 39,240 के स्तर पर और निफ्टी 39 अंकों की तेजी के साथ 11,752 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 34 हरे और 16 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.50 फीसद की तेजी और स्मॉलकैप 0.46 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

सुबह के 9 बजकर 16 मिनट पर सेंसेक्स 124 अंकों की तेजी के साथ 39,181 के स्तर पर और निफ्टी 20 अंकों के उछाल के साथ 11,733 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 31 हरे, 18 लाल और एक बिना परिवर्तन के कारोबार कर रहे थे। इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.41 फीसद की तेजी और स्मॉलकैप 0.48 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।

मंगलवार को सेंसेक्स 184 अंकों की तेजी के साथ 39,056 के स्तर पर और निफ्टी 44 अंकों के उछाल के साथ 11,713 पर कारोबार कर बंद हुआ था।

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल: सुबह के करीब साढ़े 9 बजे निफ्टी ऑटो 0.43 फीसद की तेजी, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.80 फीसद की तेजी, निफ्टी एफएमसीजी 0.15 फीसद की गिरावट, निफ्टी आईटी 0.66 फीसद की गिरावट, निफ्टी मेटल 0.91 फीसद की तेजी, निफ्टी फार्मा 0.34 फीसद की तेजी और निफ्टी रियलिटी 0.29 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल: बुधवार के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों ने अच्छी शुरुआत की है। सुबह के 9 बजे जापान का निक्केई 0.76 फीसद की तेजी के साथ 21669 पर, चीन का शांघाई 0.06 फीसद की तेजी के साथ 3178 पर, हैंगसेंग 0.68 फीसद की तेजी के साथ 29825 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.47 फीसद की तेजी के साथ 2187 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 0.30 फीसद की गिरावट के साथ 26179 पर और नैस्डैक 0.25 फीसद की तेजी के साथ 7848 पर कारोबार कर बंद हुआ था।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…