केसरी से अब Akshay Kumar की राऊडी राठौर भी हारी

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म केसरी (Kesari) ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के 14दिनों में 133 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है और इसके साथ ही अक्षय की फिल्म राऊडी राठौर भी पीछे छूट गई है l

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर केसरी ने अपनी रिलीज़ के 14 वें दिन यानि इस बुधवार को 2 करोड़ 42 लाख रूपये का कलेक्शन किया और अब कुल कमाई 133 करोड़ 45 लाख रूपये हो गई है l केसरी को 21 करोड़ 6 लाख रूपये से ओपनिंग मिली थी l

केसरी ने इस कलेक्शन के साथ अब राऊडी राठौर का 133 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन भी पीछे छूट गया है l एयरलिफ्ट के 129 करोड़ की कमाई को केसरी पहले ही पीछे छोड़ चुकी है l अक्षय की 2.0 ने 189 करोड़ 55 लाख रूपये की कमाई की थी और वहां तक पहुंचना अभी मुश्किल लग रहा है

ये फिल्म इस साल की हाईयेस्ट वीक ग्रॉसर है l इससे पहले गली बॉय ने एक हफ़्ते में (8 दिन का था) 100 करोड़ 30 लाख रूपये और टोटल धमाल ने 7 दिनों के हफ़्ते में 94 करोड़ 55 लाख रूपये की कमाई की थीl केसरी को शुरुआत में भारत में 3600 और ओवरसीज में 600 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया है l

ये फिल्म भारतीय जांबाजों के वीरता और साहस की कहानी है। केसरी, बैटल ऑफ़ सारागढ़ी की कहानी हैl 12 सितम्बर 1897 को अंग्रेजों और अफ़्ग़ान ओराक्ज़ई जनजातियों के बीच लड़ा गया था। यह युद्ध अब के पाकिस्तान में स्थित उत्तर-पश्चिम फ्रण्टियर प्रान्त (खैबर-पखतुन्खवा) में हुआ। तब सिख ब्रिटिश फ़ौज में सिख रेजिमेंट की चौथी बटालियन थी, जिसमें 21 सिख थे, जिन पर 10000 अफ़्ग़ानों ने हमला किया था ।

सिखों का नेतृत्व कर रहे हवलदार ईशर सिंह ने मरते दम तक लड़ने का फैसला किया । इसे सैन्य इतिहास में इतिहास के सबसे महान एंड बैटल यानि अन्त वाले युद्धों में से एक माना जाता है। जंग के दो दिन बाद दूसरी ब्रिटिश भारतीय सेना द्वारा ने उस जगह पर फिर कब्ज़ा कर लिया था। सिख सैनिक इस युद्ध की याद में 12 सितम्बर को सारगढ़ी दिवस मनाते हैं l

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…