सिमुलतला के आवासीय विद्यालय का सावन बना सूबे का टॉपर

सिमुलतला आवासीय विद्यालय (एसएवी) एक बार फिर पूरे सूबे के लिए ‘प्रेरणा’ बना है। बिहार बोर्ड के साल 2019 के मेट्रिक के नतीजों ने एक बार फिर बिहार में सिमुलतला आवासीय विद्यालय का डंका बजा है। बिहार के टॉप टेन टॉपरों में 18 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थी सिमुलतला आवासीय विद्यालय के हैं। सूबे में टॉप करने वाले बांका के सावन राज भारती ने सबसे अधिक 486 अंक यानि 97फीसदी अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वहीं इसी विद्यालय व नवादा निवासी रौनित राज ने 483 अंक प्राप्त कर सूबे में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं कल्याणपुर मुंगेर के रहने वाले प्रियांशु राज ने 481 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

स्टेट टॉपर के पहले से आंठवे पायदान पर सिमुलतला के बच्चो ने रह कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। टॉप 10 की फेहरिश्त में शुमार सूबे भर के कुल 18 होनहारों में भी 16 शूरवीर एसएवी के ही रहे। फिर एक बार शानदार नतीजों का आगाज कर एसएवी के शूरवीरों ने अपने स्कूल व जिले के गर्व व गौरव में कोई कमी नहीं आने दी है।

डीएम ने की तारीफ-
डीएम धर्मेंद्र कुमार ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय के टॉपरों को धन्यवाद दिया एवं कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के मेहनत एवं छात्रों के परिश्रम का यह परीक्षाफल है। इस शानदार रिजल्ट पर उन्हें गर्व है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…