शादी के बाद पति रणवीर सिंह संग इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ कास्ट को लेकर लंबे समय से चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान हिट फ्रेंचाइजी डॉन-3 से भी बाहर हो गए हैं. शाहरुख के बाहर होने के बाद मेकर्स रणवीर सिंह के नाम पर विचार कर रहे हैं. वहीं फीमेल लीड के लिए दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया गया है.

डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म डॉन 3 के लिए मेकर्स ने दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया है. वहीं कटरीना कैफ के नाम की चर्चा जोरों पर है. अगर दीपिका पादुकोण के नाम को फिल्म के लिए फाइनल किया गया तो शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली बार साथ नजर आएंगे. बता दें कि आखिरी बार दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में नजर आए थे. फिल्म 2018 की बड़ी हिट साबित हुई थी. रणवीर और दीपिका को पर्दे पर साथ देखने के लिए फैंस बेताब हैं.

डॉन की स्टारकास्ट की बात करें तो 2006 में रिलीज हुई डॉन में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे. करीना कपूर खान गेस्ट रोल में दिखीं. 2011 में आई डॉन 2 भी शाहरुख खान लीड रोल में थे. जबकि फीमेल लीड में प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता थीं. देखना दिलचस्प होगा कि आखिर डॉन 3 के लिए क्या स्टार कास्ट फाइनल होती है.

दीपिका पादुकोण इन फिल्म छपाक की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म की कहानी एसिड सर्वाइर लक्ष्मी अग्रवाल पर बेस्ड है. मेघना गुलजार फिल्म का निर्देशन कर रही हैं. वहीं रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ’83’ की तैयारियों कर रहे हैं. 83 की स्टारकास्ट इन दिनों धर्मशाला में है.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…