अनिल अंबानी से जुड़ा गलत आदेश वेबसाइट पर डाला

रिलायंस कम्युनिकेशंस के चेयरमैन अनिल अंबानी से जुड़े एक केस में सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर गलत आदेश डालने के आरोपी दो पूर्व कर्मचारियों को दिल्ली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं, लेकिन पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

मानव और तपन नाम के इन कर्मचारियों को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पहले ही बर्खास्त कर चुके हैं। एरिक्सन को बकाया भुगतान नहीं करने पर अनिल अंबानी के खिलाफ दायर अवमानना के मामले में इन्होंने वेबसाइट पर गलत आदेश डाला था। जस्टिस आरएफ नरीमन की बेंच ने 7 जनवरी को अंबानी को अगली सुनवाई पर पेश होने का आदेश दिया था। लेकिन वेबसाइट पर डाले गए आदेश में अंबानी को व्यक्तिगत पेशी से छूट की बात कही गई थी।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…