कपिल शर्मा शो में नहीं आए भोजपुरी स्टार पवन सिंह

‘द कपिल शर्मा शो’ लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. कपिल शर्मा पूरे फॉर्म में नजर आ रहे हैं. शो में इस बार फिल्म इंडस्ट्री, क्रिकेट और ग्लैमर जगत की तमाम हस्तियां शरीक हो रही हैं. इस फहरिश्त में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारे भी पीछे नहीं है. कुछ समय पहले ही कपिल के शो में भोजपुरी सुपरस्टार्स ने शिरकत की. खेसारीलाल यादव, निरहुआ और आम्रपाली दुबे आईं. मगर शो में जिस एक शख्स सी कमी शो के दौरान खली वो थे पवन सिंह. शो के दौरान निरहुआ ने बताया कि पवन शो में क्यों नहीं आए.

शो के होस्ट कपिल शर्मा ने पूछा कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह नहीं आए. फिर निरहुआ ने इस बारे में बताया कि- मैंने पवन सिंह को कॉल कर आने को कहा था तो वे आने के लिए तैयार हो गए थे. मगर इसके बाद जब उन्हें पता चला कि खेसारी लाल यादव भी शो में आए हैं तो उन्होंने शो में आने से साफ इंकार कर दिया. बता दें कि दोनों ही कलाकार भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं और दोनों की ही फॉलोइंग देश भर में हैं. मगर दोनों कलाकार की आपस में नहीं बनती. दोनों की अनबन आपस में हमेशा देखने को मिलती है.

शो की बात करें तो कपिल शर्मा शो का ये भोजपुरी स्पेशल एपिसोड काफी हिट रहा. इस शो में खेसारी लाल और निरहुआ ने अपने सुपरहिट गानें गाए और ऑडियंस को थिरकने पर मजबूर कर दिया. इसके अलावा दोनों कलाकारों समेत बाकी कास्ट और कपिल शर्मा ने भी खूब डांस किया.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…