धीरे धीरे सुस्त होती जा रही Akshay Kumar की ये फिल्म अब इतने करोड़ पहुंची

Akshay Kumar अक्षय कुमार की फिल्म Kesari केसरी ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के 20 दिन पूरे कर लिए हैं और इस इस दौरान फिल्म ने 145 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है l फिल्म का जो ट्रेंड है उसके मुताबिक इस वीकेंड में केसरी को 150 करोड़ रूपये मिल जाएंगे जो अक्षय कुमार के लिए एक रिकॉर्ड होगा l

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर केसरी ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के 20 वें दिन यानि तीसरे मंगलवार को 1 करोड़ 8 लाख रूपये का कलेक्शन किया l फिल्म की कमाई अब धीरे धीरे कम होती जा रही है लेकिन 150 करोड़ रूपये तक पहुँचने की पूरी उम्मीद है l फिल्म की कुल कमाई अब 145 करोड़ 30 लाख रूपये हो गई है l केसरी को 21 करोड़ 6 लाख रूपये से ओपनिंग मिली थीl

केसरी, बैटल ऑफ़ सारागढ़ी की कहानी हैl 12 सितम्बर 1897 को अंग्रेजों और अफ़्ग़ान ओराक्ज़ई जनजातियों के बीच लड़ा गया था। यह युद्ध अब के पाकिस्तान में स्थित उत्तर-पश्चिम फ्रण्टियर प्रान्त (खैबर-पखतुन्खवा) में हुआ। तब सिख ब्रिटिश फ़ौज में सिख रेजिमेंट की चौथी बटालियन थी, जिसमें 21 सिख थे, जिन पर 10000 अफ़्ग़ानों ने हमला किया था । सिखों का नेतृत्व कर रहे हवलदार ईशर सिंह ने मरते दम तक लड़ने का फैसला किया । इसे सैन्य इतिहास में इतिहास के सबसे महान एंड बैटल यानि अन्त वाले युद्धों में से एक माना जाता है।

फिल्म केसरी, अक्षय कुमार के फ़िल्मी करियर में सोलो एक्टर के रूप में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है l केसरी ने पहले हफ़्ते में 105 करोड़ 86 लाख रूपये ( आठ दिनों में) कमाये दूसरे हफ़्ते में 29 करोड़ 66 लाख रूपये तीसरे वीकेंड में 7 करोड़ 50 लाख रूपये केसरी को शुरुआत में भारत में 3600 और ओवरसीज में 600 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया है l ये फिल्म भारतीय जांबाजों के वीरता और साहस की कहानी है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…