दिशा पाटनी के बाद Wink Girl प्रिया प्रकाश ने भी की वही गलती

कंप्यूटर के पीछे मानो किसी मास्क को अपने चेहरे पर लगाए ये ट्रोलर्स जैसे किसी ना किसी की गलती करने का इंतज़ार करते रहते हैं। यहां गलती की, कि वहां ट्रोलर्स का काम शुरू। इसके लिए ट्रोलर्स सीधे निशाना लगाते हैं सेलेब्स पर। और कुछ दिनों पहले ही इस निशाने का शिकार बनीं अभिएत्री दिशा पाटनी! यही नहीं, जो गलती दिशा ने की थी वैसी ही गलती विंक गर्ल प्रिया प्रकाश ने भी की, फिर क्या ट्रोलर्स ने इन्हें भी नहीं छोड़ा।

कुछ दिनों पहले दिशा ने अपने सोशल अकाउंट पर एक प्रमोशनल ब्रैंड का वीडियो शेयर किया था जिसके कैप्शन में उन्होंने कुछ और ही लिख दिया। हो सकता है दिशा ने कैप्शन में लिखने वाले टेक्स्ट को कहीं से कॉपी किया हो और पेस्ट करते समय उन्होंने यह ध्यान ना दिया हो कि जो टेक्स्ट है वो कहीं और से कॉपी हुआ है।

दिशा के इस पोस्ट को लोगों ने खूब ट्रोल किया और यहां तक कह दिया कि ‘नक़ल करने के लिए अक्ल चाहिए होती है जो दिशा में नहीं है।

और अब दिशा के बाद प्रिया प्रकाश ने भी अपने इन्स्टा पर किसी प्रोडक्ट के प्रमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए ऐसी ही गड़बड़ी की। लेकिन, प्रिया ने तुरंत इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और नया पोस्ट सही कैप्शन के साथ शेयर किया। पोस्ट के साथ ट्रोलर्स के कमेंट भी डिलीट हो गए हैं मगर नए पोस्ट पर भी कुछ लोग उनका मज़ाक उड़ा रहे हैं।

बताते चलें कि प्रिया जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। प्रशांत मुम्बुल्ली के डायरेक्शन में बन रही फ़िल्म ‘श्रीदेवी बंगलो’ में वो लीड रोल में हैं। इस फ़िल्म का ट्रेलर भी मेकर्स ने हाल ही में रिलीज़ किया था।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…