मोदी को रूसी सम्मान सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय

रूस द्वारा ‘द आर्डर आफ सेंट एंड्रू द एपोसल’ सम्मान के लिये नामित किये जाने पर नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुये भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए एक गर्व और खुशी की बात है और यह देशवासियों के लिए एक सम्मान है।

प्रधानमंत्री मोदी को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहित करने में उत्कृष्ट योगदान के लिये रूस के सर्वोच्च ‘द आर्डर आफ सेंट एंड्रू द एपोसल’ सम्मान के लिये चुना गया है। शाह ने कहा, ‘‘रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान द आर्डर आफ सेंट एंड्रू द एपोसल सम्मान दिये जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई। इस तरह का हर सम्मान हर भारती नागरिक का सम्मान है जिसका दुनिया के मंच पर प्रधानमंत्री प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए गर्व और खुशी की बात है।

  • Related Posts

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…

    लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- रिश्ता खत्म करना धोखा या फ्रॉड नहीं

    आपसी सहमति से बने संबंध टूटने पर अपने आप रेप का मामला नहीं बनता, शादी का झूठा वादा शुरू से होने पर स्थिति अलग सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप और…