‘कृष 4’ का हिस्सा नहीं हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले- ‘इस बात में कोई सच्चाई नहीं’

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा कि वह ऋतिक रोशन स्टारर सुपरहीरो फिल्म ‘कृष 4’ का हिस्सा नहीं हैं. कुछ खबरों में ऐसा कहा जा रहा था कि ‘कृष 4’ में नवाजुद्दीन एक बुरे आदमी का किरदार निभाएंगे. जब नवाज से इसकी सच्चाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘यह पहली बार है, मैं आपसे (मीडिया) यह सुन रहा हूं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है.’

नवाजुद्दीन लेखिका नीता शाह और अदिति मेदिरत्ता द्वारा लिखी गई और ओम बुक्स इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘द स्ट्रेन्जर इन मी’ के विमोचन के दौरान मंगलवार को यहां मौजूद थे. नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बावजूद नवाज ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी विशेष पहचान बनाई है. ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘बदलापुर’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘मंटो’ जैसी कई फिल्मों में अपने काम के लिए नवाज जाने जाते हैं.

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि आउटसाइडर्स को फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा अवसर नहीं मिलते, तो इसके जवाब में नवाज ने कहा, ‘इस इंडस्ट्री के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यदि आपमें योग्यता है, तो कभी न कभी लोग इसे जरूर पहचानेंगे और उस व्यक्ति को काम मिलने से कोई नहीं रोक पाएगा.’ आने वाले समय में नवाज ‘सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीजन में गणेश गायतोंडे की भूमिका में नजर आएंगे.

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन

    मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन   यातायात नियमों का सुचारू रूप से पालन कराने एवं उलंघन करने वालों पर चलाया संयुक्त अभियान…