श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने दुनियाभर के लोगों से की अपील, कहा- अब देश सुरक्षित है, पर्यटन के लिए आइए

कोलंबो: श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ईस्टर धमाकों के बाद जारी की गई पर्यटन चेतावनियां हटाने की शुक्रवार को अपील की. उन्होंने आश्वस्त किया कि इस्लामिक समूहों और उनके नेटवर्क पर कार्रवाई करने के बाद देश में सुरक्षा स्थिति में सुधार आया है.

राजनयिक समुदाय के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट रही है और सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि देश के सुरक्षा तंत्र के प्रतिनिधियों ने विदेशी राजदूतों को बताया कि देश में चरमपंथ की घटनाओं को भड़काने वाले लोगों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जाएगी.

इससे पहले राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यात्रा चेतावनियां हटाने की अपील की थी. भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने अपने नागरिकों को श्रीलंका ना जाने की सलाह दी थी. उन्होंने 21 अप्रैल को श्रीलंका के तीन लग्जरी होटलों और तीन गिरजाघरों पर आतंकवादी हमलों के बाद यह परामर्श जारी किया था. इन हमलों में 40 विदेशियों समेत करीब 260 लोग मारे गए थे.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…