Madhya Pradesh : मंत्री पटवारी बोले- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सिंधिया परफेक्ट, बाद में पलटे

भोपाल । लोकसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस के मप्र सहित देशभर में खराब प्रदर्शन पर इस्तीफे देने संबंधी बयानों की बौछार चल पड़ी है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव के कयासों के बीच प्रदेश कांग्रेस नेता भी कैमरे के सामने जोश-जोश में जो बात कहते हैं, बाद में अखबारों को बयान देते समय पलट जाते हैं। ऐसे ही दो बयान मंत्री जीतू पटवारी और इमरती देवी के सामने आए हैं। मंत्री जीतू पटवारी ने रविवार को सुबह एक न्यूज चैनल से कहा था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया परफेक्ट मैन हैं। वहीं, जब नईदुनिया ने उनसे बात की तो वे बोले कि उन्होंने कहा था प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का फैसला हाईकमान और राहुल गांधी करेंगे। इसी तरह मंत्री इमरती देवी ने शनिवार को बयान दिया था कि प्रदेश अध्यक्ष की कमान सिंधिया को सौंपी जाना चाहिए। मगर रविवार को नईदुनिया ने भोपाल में उनसे संपर्क किया तो वे बोलीं कि ऐसा कुछ नहीं कहा। वहीं, निर्दलीय विधायक शेरा भैया ने कहा कांग्रेस को जनता ने नमस्ते कह दिया है और क्षेत्र की जनता भी उनसे कहेगी तो वे भी कांग्रेस को नमस्ते कह देंगे।

  • Related Posts

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…

    राहुल गांधी पर CM मोहन यादव का तीखा हमला, बोले- ‘ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हैं’

    इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना इंदौर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…