सुपरस्टार रजनीकांत-कमल हासन को मिला PM मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं रजनीकांत और कमल हासन को आमंत्रित किया गया है. अभिनेताओं से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. हासन की मक्कल नीधि मय्यम पार्टी ने पहली बार लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया था और रजनीकांत ने दिसंबर 2017 में राजनीति में आने के बारे में की गई घोषणा को अभी तक औपचारिक रूप नहीं दिया है. दोनों ही अभिनेताओं से जुड़े करीबी सूत्रों ने गुरुवार को होने वाले मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रण मिलने की जानकारी दी लेकिन अभिनेताओं के हिस्सा लेने के बारे में जानकारी नहीं दी.

हासन ने भाजपा का विरोध करते हुए इस बात पर खुशी जताई थी कि भले ही भाजपा का प्रदर्शन देशभर में काफी बेहतरीन रहा हो लेकिन वह तमिलनाडु में एक भी सीट नहीं जीत पाई. उन्होंने कहा कि राज्य देशभर में चली लहर से प्रभावित नहीं हुआ.

वहीं, रजनीकांत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई की अपनी यात्रा के दौरान अतीत में मुलाकात कर चुके हैं. रजनीकांत ने दिसंबर 2017 में राजनीति में आने की घोषणा की थी और कहा था कि वह अपनी पार्टी बनाएंगे और 2021 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी राज्य की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. मोदी 30 मई को दूसरे कार्यकाल के लिये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…