पाकिस्‍तान में अचानक जमात-उद-दावा के तीन आतंकियों को कर लिया गया गिरफ्तार

लाहौर: मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के तीन आतंकियों को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किया गया है.

यहां गुरुवार देर रात जारी एक बयान में पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी)ने कहा कि उसने लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में एक ठिकाने पर कार्रवाई करते हुए जमात के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

बयान में कहा गया,‘‘इनके पास के लाखों रुपए बरामद किए गए, जो इन्होंने आतंकवादी गतिविधियों के लिए जुटाए थे.’’ विभाग ने बताया कि इनके खिलाफ फैसलाबाद में आतंकवाद निरोधक अदालत में एक रिपोर्ट भी पेश की गई है.

पिछले सप्ताह भी अधिकारियों ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकवादियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि आतंकवाद को धन मुहैया कराने के खिलाफ देश भर में कार्रवाई चल रही है.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…