अमेरिका ने गोलान पहाडि़यों को इजरायल के हिस्से में दिखाया

वाशिंगटन । अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी नए नक्शे में विवादित गोलान पहाड़ी क्षेत्र को इजरायल के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को अमेरिका द्वारा भेंट किए गए नए नक्शे को दिखाते हुए बताया कि इस पर खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हस्ताक्षर किए हैं।

ट्रंप ने नक्शे पर बने गोलान पहाड़ी क्षेत्र पर ‘नाइस’ लिखकर इसकी महत्ता और बढ़ा दी है। नेतन्याहू को यह नक्शा ट्रंप के दामाद और वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुश्नर ने भेंट किया है। कुश्नर पश्चिम एशिया के कई देशों की यात्रा के बाद इजरायल पहुंचे हैं।

सामरिक रूप से महत्वपूर्ण गोलान पहाडि़यों को इजरायल ने 1967 के युद्ध में सीरिया से जीत लिया था। इजरायल ने 1981 में इसे अपना हिस्सा घोषित कर दिया था। अंतरराष्ट्रीय जगत में इसका विरोध होने पर यथास्थिति बहाल कर दी गई। अमेरिका की 50 वर्षो से भी ज्यादा समय से चली आ रही नीति के उलट राष्ट्रपति ट्रंप ने इस साल मार्च में इन पहाडि़यों पर इजरायली स्वामित्व को मान्यता दे दी थी।

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…