क्रिकेट बैट से दीपिका पादुकोण ने कर दी पति रणवीर सिंह की पिटाई

नई दिल्ली: बॉलीवुड के कूलेस्ट कपल माने जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ और दोनों के हाथापाई के वीडियोज वायरल होने लगे हैं. चौंक गए न! तो सुन लीजिए कि दीपिका ने रणवीर की क्रिकेट बैट से पिटाई कर दी है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का यह वीडियो इंटरनेट पर छाया छा चुका है.

इस मात्र कुछ सेकेंड के वीडियो में रणवीर की हालत किसी ऐसे इंसान की तरह लग रही है जो क्रिकेट की दीवानगी के कारण पत्नी को नाराज कर देता है और घर आकर जमकर पिटता है. इस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि खुद रणवीर सिंह ने एक मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है.

इस वीडियो की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर की क्रिकेट बैट से पिटाई करती नजर आ रही हैं. रणवीर बैट की मार पड़ते ही जमीन से कई गुना ऊपर की ओर उछलते नजर आ रहे हैं. इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा है- ‘मेरी जिंदगी की कहानी, रील एंड रियल’ इस कैप्शन के साथ रणवीर ने एक लाफ्टर वाला इमोजी भी लगाया है.

बता दें कि दीपिका पादुकोण कबीर खान के निर्देशन वाली फिल्म ’83’ की स्टार कास्ट में आधिकारिक रूप से शामिल हो गई हैं, जो भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 की विश्व कप जीत पर आधारित है. फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली हैं.

इस फिल्म के साथ, दीपिका ने अपने पति रणवीर सिंह के साथ सिल्वर स्क्रीन पर संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ और शादी के बाद पहली बार नजर आने वाली हैं. यह जोड़ी पहले ही ‘रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी है. यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…