Akshay Kumar की ‘मिशन मंगल’ और Prabhas की ‘साहो’ में होगी भिड़ंत

नई दिल्ली । हम 15 अगस्त को इस साल की बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी भिड़ंत देखने जा रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को रिलीज होनी है। इसी दिन रिलीज होगी बाहुबली फेम प्रभास की मूवी साहो।

इस टक्कर से दर्शकों को तो एक साथ दो अच्छी फिल्में देखने का मौका मिलेगा लेकिन साथ ही दोनों फिल्मों के बिजनेस पर इसका असर पड़ना भी तय है। दोनों फिल्म के मेकर्स ने साफ कर दिया है कि वे रिलीज डेट टालने के मूड में नहीं है। दोनों फिल्में स्वतंत्रता दिवस के दिन ही रिलीज होगी।

देश की पहली स्पेश फिल्म मिशन मंगल

मिशन मंगल देश की पहली स्पेस फिल्म है। इस फिल्म में विद्या बालन, कीर्ति कुल्हारी, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, शरमन जोशी और नित्या मेनन जैसी स्टार हैं। इस फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है। फॉक्स स्टार स्टूडियो और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने आर बाल्की के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है।

300 करोड़ की लागत से बनी साहो

साहो की बात करें तो इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर जैसे बड़े सितारे हैं। फिल्म का पोस्टर और टीचर रिलीज हो चुका है। दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने खुलासा किया है कि साहो के निर्माण में 300 करोड़ की लागत आ चुकी है। सुजीत ने फिल्म का लेखन और निर्देशन किया है। फिल्म हिंदी तेलुगु और तमिल में एक साथ शूट हुई है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…