पेट्रोल-डीजल खरीदना हुआ सस्ता, जानें कितने घटे दाम

नई दिल्ली । शुक्रवार 14 जून को लगातार दूसरे दिन देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं। देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल 16-18 पैसे तक, वहीं डीजल 16-17 पैसे तक सस्ता हुआ है, कीमत कम होने से देश के नागरिकों को काफी हद तक राहत मिल सकती है। यहां हम जानेंगे कि किस शहर में पेट्रोल-डीजल कितना सस्ता हुआ है।

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 2 दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल के दामों को घटाया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत टैक्स कम होने की वजह से अन्य राज्य और महानगरों की तुलना में काफी कम हैं।

इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 70.18 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 64.17 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, गुरुवार की तुलना में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव हुआ है। कोलकाता में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 72.44 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 66.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, बीते दिन की तुलना में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है।

चेन्नई में पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 72.90 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 67.88 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, गुरुवार की तुलना में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव हुआ है। मुंबई में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 75.88 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल की कीमत 17 पैसे सस्ता होकर 67.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, गुरुवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव हुआ है।

इसी प्रकार देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। नोएडा में कीमत कम होकर पेट्रोल 70.13 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 63.61 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गुरुग्राम में भी कीमत कम होकर पेट्रोल 70.66 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 63.70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…