पाकिस्‍तान में बाढ़ का कहर, बारिश और भूस्‍खलन से अब तक 161 लोगों की मौत

इस्‍लामाबाद । पश्चिमोत्‍तर पाकिस्‍तान में मानूसनी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और भूस्‍खलन ने भारी तबाही मचा रखी है। इस वर्ष जुलाई में हुई भारी बारिश और भूस्‍खलन के चलते पूरे पाकिस्‍तान में अब तक 161 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हैं।

पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रीय प्रबंधन ब्‍यूरो के उपाध्‍यक्ष सकीब मोंटाज ने कहा है कि गत दिनों हुई भारी बारिश से दक्षिण पाकिस्‍तान को भारी तबाही का सामना करना पड़ा है। बारिश के कारण अब तक एक दर्जन से अधिक पुल और सैकड़ों घर नष्‍ट हो चुके हैं। सड़कों और पुलाें के नष्‍ट होने आवागमन में बाधा उत्‍न्‍न हुई है। इसके चलते राहत कार्य में बाधा आ रही है। उन्‍होंने कहा कि पीडि़त लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। राहतकर्मियों की मदद के लिए सेना की भी मदद ली जा रही है।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन के प्रवक्‍ता ने रविवार को बताया कि खैबर पख्‍तूनख्‍वा के विभिन्‍न इलकों में अचानक आई बाढ़ और भूस्‍खलन से कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 22 अन्‍य घायल हुए हैं। मरने वालों में दो महिलाएं और बच्‍चे भी शामिल हैं।

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…