Alert: दूसरे संगठनों के जरिए भारत में हमले की साजिश रच रहा हाफिज सईद का जमात-उद-दावा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान में प्रतिबंधित किए जाने के बाद भी हाफिज सईद का आतंकी संगठन जमात-उद-दावा (JuD) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। लश्कर-ए-तैयबा समर्थित JuD अब अपने मुखौटा संगठनों के जरिये आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक यह संगठन आतंकियों की वित्तीय मदद और मनी लांड्रिंग जैसे अपराधों के लिए जिहादी तंजीम जैसे समूहों का इस्तेमाल कर रहा है। तंजीम को अभी कहीं भी प्रतिबंधित नहीं किया गया है। इसी का फायदा उठाकर JuD अमेरिका के साथ ही आतंक विरोधी कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो रहा है।

JuD के सरगना और 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के मास्टर माइंड सईद को हाल में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिरफ्तार कर लिया गया था। उस पर आंतकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने का आरोप है। पेरिस स्थित आतंक रोधी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ओर से जारी किए गए सख्त दिशा-निर्देशों के बाद ही सईद की गिरफ्तारी हुई थी।

FTAF ने पिछले साल जून में दूसरी बार पाकिस्तान को अपनी ग्रे सूची में डाला था। साथ ही पाकिस्तान को आतंकियों की फंडिंग और मनी लांड्रिंग से जुड़े मामलों में कड़ी कार्रवाई करने को कहा था। FATF ने पहली बार 2012 में पाकिस्तान को अपनी ग्रे यानी निगरानी सूची में डाला था। तीन साल बाद हालांकि उसे सूची से हटा दिया गया था।

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…