J&K: त्राल में संदिग्‍ध आतंकियों ने किया 2 लोगों का अपहरण, 1 को मारा

नई दिल्‍ली : जम्‍मू और कश्‍मीर में संदिग्‍ध आतंकियों ने कल रात दो लोगों का अपहरण कर लिया. इन संदिग्‍ध आतंकियों ने दो लोगों में से एक को मार दिया है, जबकि सुरक्षाबल और पुलिस दूसरे व्‍यक्ति की तलाश के लिए अभियान चला रही है. संदिग्‍ध आतंकियों ने दो लोगों का अपहरण त्राल से किया.

इनमें से एक लच्‍छीटॉप बेहक का निवासी है जबकि दूसरा मंसर बेहक का रहने वाला है. दोनों को त्राल के नागबेहरेन जंगल से किडनैप किया गया है. इनमें से एक का शव जंगल से बरामद कर लिया गया है.

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    छत्तीसगढ़ में रात और सुबह के समय बड़ी ठंड

    रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से…