तो क्या धौनी की विदाई अब पक्की, दिग्गज के बयान में छुपा है सबकुछ

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास को लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं। क्रिकेट के जानकार और पूर्व दिग्गज इस मामले में अपनी -अपनी राय देते रहते हैं। पूर्व भारतीय विकेटकीपर सैयद किरमानी ने धौनी के संन्यास और उनके जाने से खाली होने वाले जगह पर अपनी राय रखी।

इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले गए आईसीसी विश्व कप के बाद से ही धौनी के संन्यास की बातें चर्चा में है। विश्व कप से पहले यह माना जा रहा था कि पूर्व कप्तान इस टूर्नामेंट के बाद ही क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। धौनी ने वेस्टइंडीज दौरे से ब्रेक लिया लेकिन अब तक उनकी तरफ से संन्यास पर कोई बात नहीं की गई है।

पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरमानी (Syed Kirmani) ने धौनी के बारे में बात करते हुए बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा। पहले भी ऐसा होता रहा है जब बड़े खिलाड़ियों के करियर के आखिरी वक्त पर इस तरह की चर्चा की जाती है। विकेटकीपर्स के बारे में तो ऐसा होता ही रहा है यह सवाल जरूर आता है कि उनकी जगह कौन लेगा।

किरमानी ने बताया, “फारूख इंजीनियर जिस वक्त अपने करियर की ढलान पर थे तो उस समय भी ऐसे सवाल उठाए जाते थे कि उनके बाद कौन ? उनके क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद सैयद किरमानी, किरन मोरे और महेंद्र सिंह धौनी आए।”

आगे धौनी के संन्यास के बाद चिंता ना करने की सलाह देते हुए किरमानी ने कहा, “हमारे पास तीन चार टैलेंटेड क्रिकेटर हैं तो कोई न कोई उनकी जगह जरूर ले लेगा। क्रिकेट में विकेटकीपिंग क्रिकेट कभी भी आसान काम नहीं रहा। यह टीम के लिए काफी अहम और मुश्किल जगह होती है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ दास्ताने पहन लेने से ही कोई भी विकेटकीपिंग कर लेगा।”

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…