मकेश अंबानी ने पढे अमित शाह के कसीदे, बताया सच्चा कर्मयोगी और भारत का आयरनमैन

गांधीनगर । रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सच्चे कर्मयोगी और आयरन मैन ऑफ इंडिया बताया है। गौरतलब है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष कहा जाता है।

मुकेश अंबानी ने गांधीनगर में पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमित भाई, आप सच्चे कर्मयोगी हैं, आप सही मायने में हमारे देश के लौह पुरुष हैं। पहले गुजरात और अब पूरा भारत आप जैसा नेता पाने के लिए धन्य है। बता दें कि इस दौरान कार्यक्रम में अमित शाह भी मौजूद थे।

सुरक्षित हाथों में भारत

यह दावा करते हुए कि भारत अब सुरक्षित हाथों में था, मुकेश अंबानी ने कहा कभी भी अपनी महत्वाकांक्षाओं की बाधा कम न करें। उन्होंने कहा कि कभी भी बड़े सपने देखने में संकोच न करें। उम्मीद रखें कि क्योंकि कल का भारत आपकी महत्वाकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने के लिए पर्याप्त अवसर पैदा करेगा।

शाह बोले 2014 से पहले अर्थव्यवस्था के लिए नहीं हुए कोई प्रयास

अमित शाह, जो गांधीनगर से लोकसभा सांसद हैं ने अपने भाषण में कहा 2014 तक भारत की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए थे। पिछले पांच वर्षों में, हम इसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने में सक्षम रहे हैं। अपने अंबानी ने भाषण में देश की अर्थव्सवस्था को तेजी से बढ़ती हुई बनाने के लिए धन्यवाद किया।

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…