आज झाबुआ दौरे पर सीेएम कमलनाथ, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात

झाबुआ। मुख्यमंत्री कमलनाथ आज झाबुआ दौरे पर रहेंगे। वे यहां कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम पहले पंच, सरपंच, सचिव, तडवी, पटेल, कोटवार सम्मेलन को संबोधित करेगे उसके बाद पंचायत राज सम्मेलन में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री 2 करोड 22 लाख रूपए की लागत से बने दस सामुदायिक भवनों का शिलान्यास करेगे। एक आजीविका भवन जिसकी लागत 40 लाख है,उसका भी लोकार्पण करेंगे। इसकेे अतिरिक्त 158.96 लाख के कार्यों की स्वीकृति देंगे। सीएम वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत 20 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र देगे। इसके साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत पांच को 1.18 लाख की राशि एवं प्रमाण पत्र का वितरण, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत 10वीं और12 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 10 बालिकाओं को 5-5 हजार रूपए देंगे।

महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेंटर के अंतर्गत उत्कृष्ट सेवाओं के लिये लीला परमार एवं 6 आंगवाडी केन्द्रों की कार्यक्रताओं को सम्मान पत्र देंगे। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 25 हितग्राहियों को 40.90 लाख, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण के 19 हितग्राहियों को 9.50 लाख, नगद साख सीमा 26 स्वयं सहायता समूहों को 26.28 लाख, सामुदायिक निवेश निधि के 102 हितग्राहियों को 80.15 लाख राशि का वितरण करेंगे।

  • Related Posts

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…

    राहुल गांधी पर CM मोहन यादव का तीखा हमला, बोले- ‘ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हैं’

    इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना इंदौर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…