Hyderabad Encounter पर बोले दिल्ली के CM; लोगों में था गुस्सा, इसलिए मनाया जा रहा है जश्न

नई दिल्ली । हैदरबाद दुष्कर्म मामले में आज सुबह चारों आरोपियों की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। इसके बाद सभी अधिकारियों के बयान आ रहे हैं। इस क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चाहे उन्नाव दुष्कर्म मामला हो या फिर हैदराबाद दुष्कर्म मामला हो, लेकिन यह दोनों मामले काफी देरी से सामने आए। इसलिए लोगों का गुस्सा इस पर बढ़ने लगा। यही वजह है कि इस एनकाउंटर पर सभी लोग अपनी खुशी बयां कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों का न्याय न्यायिक प्रणाली पर भरोसा उठ रहा है। सरकार को मिलकर काम करना होगा कि कैसे क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को ठीक किया जाए।

  • Related Posts

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…

    लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- रिश्ता खत्म करना धोखा या फ्रॉड नहीं

    आपसी सहमति से बने संबंध टूटने पर अपने आप रेप का मामला नहीं बनता, शादी का झूठा वादा शुरू से होने पर स्थिति अलग सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप और…