मिस्र के विदेश मंत्री से मिले माइक पोम्पियो,लीबिया के मौजूदा हालात और क्षेत्रीय मुद्दों पर की चर्चा

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (Mike Pompeo) ने मिस्र के विदेश मंत्री समीह शौकरी के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की. अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि पोम्पियो और शौरी ने सोमवार को ‘अमेरिका (US) और मिस्र के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी के महत्व’ पर चर्चा की और लीबिया (Lybia) के मौजूदा हालात सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने मानव अधिकारों और मिस्र में हिरासत में लिए गए अमेरिकियों के बारे में भी बात की. जहां वाशिंगटन (Washington) का दावा है कि दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध हैं, वहीं दोनों के बीच कुछ विवाद भी हैं.

पिछले महीने, अमेरिका ने रूस (Russia) से लड़ाकू जेट खरीदने के फैसले के लिए कथित तौर पर मिस्र को दंडित करने की धमकी दी थी. इस बीच, काहिरा ने ईरान (Iran) और इजरायल (Israel) के बारे में कुछ अमेरिकी नीतियों का समर्थन नहीं किया.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…