ऋतिक के गाने ‘घुंघरू’ पर सानिया और फराह खान संग थिरके राम चरण

नई दिल्ली : बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का गाना ‘घुंघरू टूट गए’ फिर चर्चा में है. दरअसल, सानिया मिर्जा (Sania Mirza) की बहन अनम मिर्जा की शादी में बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स पहुंचे थे. इस मौके पर कोरियोग्राफर फराह खान, साउथ के स्टार राम चरण (Ram Charan) और सानिया मिर्जा इस गाने पर थिरकते दिखाई दिए. इस गाने में तीनों की जुगलबंदी देखने लायक थी.

बता दें कि फराह खान अपनी दोस्त सानिया मिर्जा की बहन की शादी में शिरकत करने खासतौर पर हैदराबाद पहुंची थीं. राम चरण की वाइफ ने इस गाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- ऑन पॉपुलर डिमांड. इस पर सानिया मिर्जा ने भी रिएक्शन दिया है.

गौरतलब है कि टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा की शादी पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) के बेटे मोहम्मद असद्दुदीन से हुई है. असद्दुदीन के साथ अनम की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उनकी शादी अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड अकबर रशीद से हुई थी.अनम ने 2016 में हैदराबाद के बिजनेसमैन अकबर रशीद से शादी की थी, लेकिन ये शादी ज्‍यादा दिन चली नहीं. दो साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था. वहीं असदुद्दीन क्रिकेट खेलते हैं. वे पिछले साल गोवा की रणजी टीम में चुने गए थे, जिस पर काफी विवाद भी हुआ था. असद दरअसल, मोहम्मद अज़हरुद्दीन और उनकी पहली पत्नी नूरीन के बेटे हैं. नूरीन से उनका एक बेटा अयजुद्दीन भी था, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी.

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…