सारा और जान्हवी से तुलना होने पर अनन्या पांडे ने कही ये बात

फिल्म इंडस्ट्री में बॉलिवुड स्टार किड्स सारा अली खान, अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं. इसके अलावा सभी अपने काम को लेकर और सोशल मीडिया पर ऐक्टिव होने के चलते चर्चा में बने रहते हैं. जान्हवी कपूर और सारा अली खान ने एक ही वर्ष में अपना बॉलिवुड डेब्यू किया था. वहीं, अनन्या पांडे ने इस साल फिल्मी दुनिया में कदम रखा है. अनन्या के इंडस्ट्री में आते ही उनकी तुलना सारा अली और जान्हवी से होने लगी हैं.

तीनों अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बना ली है. आए दिन तीनों के बीच तुलना की बाते चलती रहती हैं. हाल ही में अनन्या पांडे ने सारा अली खान और जान्हवी कपूर से तुलना पर खुलकर बात की हैं . अनन्या पांडे ने कहा कि कॉम्पिटिशन की भावना होना अच्छी बात है. उन्होंने बताया कि जब हम सभी तो उनके बीच सबकुछ नॉर्मल रहता है. अभिनेत्री ने कहा कि वह सारा अली खान के साथ स्कूल में पढ़ी हैं और जान्हवी कपूर बचपन से जानती हैं. हम सभी पुराने दोस्त हैं और एक इंडस्ट्री में साथ काम करते हैं. इसके साथ ही कहा कि यहां हर कोई अपनी जगह पर अच्छा काम कर रहा है.

अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वक्त अपनी दूसरी फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की सक्सेस को इंजॉय कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर भी हैं. इसके अलावा वह ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘खाली पीली’ में नजर आने वाली हैं.

  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी के सामने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी, दाखिल किया नामांकन

    भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल…

    कर्तव्य निभाते हुए एसएचओ दिलीप पुरी का निधन, पत्नी को एसआई पद पर मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति; परिवार को 1 करोड़ की सहायता

    देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी (एसएचओ) दिलीप पुरी के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि…