कलेक्टर ने जनसुनवाई में नागरिकों की सुनी समस्याएं, 59 आवेदन पत्रों में की गई सुनवाई

कलेक्टर-ने-जनसुनवाई-में-नागरिकों-की-सुनी-समस्याएं,-59-आवेदन-पत्रों-में-की-गई-सुनवाई

अनूपपुर
 कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, एसडीएम अनूपपुर श्री सुधाकर सिंह बघेल, तहसीलदार अनूपपुर श्री अनुपम पाण्डेय एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 59 आवेदन पत्रों में सुनवाई की गई।        

जनसुनवाई में ग्राम डोंगरियाकला तहसील कोतमा की श्रीमती ऊषा बाई ने उनके निजी भूमि पर स्थगन आदेश के बाद भी दबंगों द्वारा पुनः अवैध निर्माण किए जाने, ग्राम बकेली तहसील अनूपपुर की छितिया बाई ने बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने, ग्राम क्योंटार तहसील जैतहरी की पिंकी राठौर ने मोजर बेयर कंपनी में नौकरी दिलाए जाने, ग्राम पयारी तहसील अनूपपुर के अमृतलाल ने निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना की सहायता राशि दिलाए जाने, वार्ड नंबर 12 नगर परिषद डोला के अनिल कुमार पाव ने पशुपालन विभाग द्वारा बैंक ऋण एवं बकरी पालन हेतु अनुदान राशि दिलाए जाने, वार्ड नंबर 10 अनूपपुर के श्री दशरथ प्रसाद राठौर ने विक्रय किए गए धान की राशि दिलाए जाने, वार्ड नंबर 10 कोतमा के लक्ष्मी नारायण पटेल ने मुद्रा योजना के तहत ऋण प्रदाय किए जाने, ग्राम कदमटोला तहसील कोतमा के श्री अमृतलाल पटेल ने जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…