गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन 31 मार्च तक

गेंहू-उपार्जन-के-लिए-पंजीयन-31-मार्च-तक

गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन 31 मार्च तक

कलेक्टर ने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की

शहडोल
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि  बकाया धान उपार्जन की राशि जिन किसानों को अभी तक भुगतान नहीं किया गया उन किसानों का भुगतान कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा  कि गेंहू उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन भी कराएं।
      बैठक में बताया गया कि मसूर, चना, सरसों के उपार्जन के लिए पंजीयन 25 मार्च से 31 मई 2025 एवं गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन 31 मार्च 2025 तक निर्धारित किया गया, साथ ही गेंहू के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग अनिवार्य है।
 बैठक में उप संचालक कृषि श्री आरपी झारिया, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…